पति को छोड़ आगे निकली 'अंगूरी भाभी', रैंप वॉक पर बिखेरे जलवे
पति को छोड़ आगे निकली 'अंगूरी भाभी', रैंप वॉक पर बिखेरे जलवे
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी सीरियल 'भाभीजी घर पर है' फेम शुभांगी अत्रे एवं रोहिताश गौड़ की जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा है। पिछली रात एक फैशन इवेंट हुआ। जहां रोहिताश एवं शुभांगी साथ में दिखाई दिए। दोनों ने रैंप वॉक किया। सोशल मीडिया पर रैंप वॉक का वीडियो वायरल हो रहा है। शुभांगी ने अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाकर प्रशंसकों का दिल जीता।

दोनों पहले साथ में रैंप वॉक करते हैं। फिर अंगूरी भाभी अपने मनमोहन तिवारी को पीछे छोड़ अकेले ही वॉक करने लगती हैं। अपनी वॉक समाप्त करने के पश्चात् शुभांगी अत्रे पीछे आती हैं। तत्पश्चात, रोहिताश आगे जाकर अपनी वॉक कंप्लीट करते हैं। स्टेज पर रोहिताश एवं शुभांगी की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आई। शो में भी उनकी जोड़ी को लोगों का बहुत प्यार प्राप्त होता है।

इंस्टाग्राम पर शुभांगी ने रैंप वॉक का जबरदस्त वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने मेकअप रूम में तैयार होने की भी झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर पसंद किया जा रहा है। लोगों ने फायर एवं हार्ट इमोजी बनाए हैं। सीरियल 'भाभीजी घर पर है' में शुभांगी-रोहिताश पति पत्नी के किरदार में नजर आते हैं। शो में उनकी नोंकझोंक बहुत पंसद की जाती है। शुभांगी अत्रे का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महंगाई से आम जनता को मिली बड़ी राहत, अब 3 साल में सबसे कम हुई थोक महंगाई

अपने ही धर्म की लड़कियों से भरे बाजार में मुस्लिमों ने की बदसलूकी, सामने आया VIDEO

'कल खेल में हम हों न हों..', अपने रिटायरमेंट वाले दिन भावुक हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -