पार्टी प्रबंधन की कीर्ति को सुननी पड़ी डांट, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे आज़ाद
पार्टी प्रबंधन की कीर्ति को सुननी पड़ी डांट, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे आज़ाद
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीते कई वर्षों से दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में वित्तीय अनियमितताओं का मसला उठाने वाले कीर्ति आज़ाद को डीडीसीए का मामला उठाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रबंधन की खरी-खोटी सुननी पड़ी। इस दौरान सांसद कीर्ति आज़ाद से आलाकमान ने चर्चा की। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री रामलाल द्वारा पूर्व क्रिकेटर व दरभंगा से सांसद आज़ाद को पार्टी मुख्यालय आमंत्रित कर करीब 1 घंटे तक चर्चा की गई।

आजाद से आधिकारिक तौर पर किसी कार्य का विवरण नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि आजाद से डीडीसीए के अध्यक्ष रहे वित्तमंत्री अरूण जेटली के विरूद्ध उनके बयानों से पार्टी हेतु पैदा हो रही मुश्किलों को लेकर चर्चा की गई। आज़ाद को बहुत देर तक बैठाकर रखा गया और उनसे चर्चा की गई।

इस मामले में उनसे खामोश रहने के लिए कहा गया है। सांसद कीर्ति आज़ाद द्वारा ट्विट कर यह लिखा गया था कि पार्टी ने उन्हें खामोश रहने के लिए कहा है। मगर मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहता हूं और मेरी लड़ाई भी भ्रष्टाचार के खिलाफ है यह जारी रहेगी। सांसद आज़ाद करीब 8 वर्षों से डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार का मसला सामने लाते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष थे। कीर्ति ने डीडीसीए को भ्रष्टाचार का वैधानिक संस्थान करार दिया। आज़ाद द्वारा यह भी कहा गया कि कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने जेटली को जानकारी दी थी कि डीडीसीए में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ मगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -