किरण बेदी के पति बृज बेदी का निधन
किरण बेदी के पति बृज बेदी का निधन
Share:

गुड़गांव ​: देश की पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का आज सुबह निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वो गुड़गांव के मदांता अस्पताल में भर्ती थे। बृज को किडनी और सांस की दिक्कत के चलते 28 जनवरी को गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार की सुबह करीब 11 बजे उनका देहांत हो गया। किरण बेदी के पति बृज बेदी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वह अमृतसर के मथबूलपुरा इलाके के एक गरीब बच्चों के स्कूल के लिए काम कर रहे थे। किरण बेदी भी इस स्कूल के लिए अपने पति की मदद कर रही थी।

बृज बेदी समाज सेवक होने के साथ-साथ उद्दोगपति भी थे। इस संबंध में किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा कि अमृतसर ने एक ऐसा इंसान खो दिया, जो अपने शहर से बेहद प्यार करता था। जिस व्यक्ति ने अपना जीवन जरुरतमंदों के लिए समर्पित कर दिया, उसके काम को हम आगे बढाएंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -