माधुरी दीक्षित संग रोमांस करते नजर आए कार्तिक आर्यन, 2 साल बाद एक्टर ने खोला व्रत
माधुरी दीक्षित संग रोमांस करते नजर आए कार्तिक आर्यन, 2 साल बाद एक्टर ने खोला व्रत
Share:

चर्चित रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' का विनर कौन होगा 25 मई को इसका खुलासा हो जाएगा। अंतिम एपिसोड को मनोरजंक बनाने के लिए कार्तिक आर्यन गेस्ट बनकर आएंगे। वो अपनी फिल्म' चंदू चैंपियन' को प्रमोट करने आ रहे हैं। शो में कार्तिक आर्यन ने रंग जमाया। माधुरी संग कार्तिक ने रोमांटिक डांस किया। दोनों को स्टेज पर यूं साथ में थिरकते देखना प्रशंसकों के लिए बड़ी ट्रीट है। उनके बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली।

किन्तु शो में एक और बड़ी चीज हुई। 2 वर्ष की कड़ी तपस्या के पश्चात् कार्तिक ने 'डांस दीवाने फिनाले' में अपना नो शुगर फास्ट खोला। कार्तिक को सेट पर मिठाई खिलाई गई। माधुरी दीक्षित ने अपने हाथों से कार्तिक आर्यन को मिठाई खिलाई। कार्तिक आर्यन ने भी बड़े चाव से इसे खाया। कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' में लीन लुक पाने के लिए कड़ी मेहनत की। बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए 2 वर्षों तक मीठा छोड़ा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शो में कार्तिक आर्यन ने बताया- 2 वर्षों से इस फिल्म में काफी मेहनत गई है। पौने 2 वर्षों तक शुगर को जहर मान लिया था। सुनील शेट्टी ने कार्तिक के डेडिकेशन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- आपका मैं मुंह मीठा कराना चाहूंगा। ऐसे तो नहीं चलेगा। कार्तिक के साथ शो में भारती सिंह ने भी मीठा किया। सभी ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' के ब्लॉकबस्टर होने की दुआ की। फिल्म 14 जून को रिलीज होगी। इसे कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बेस्ड है।

शाहरुख खान की बिगड़ी तबियत, मलाइका अरोड़ा को सताई चिंता, दी ये सलाह

'हीरामंडी' में शरमिन सहगल को काम देने को लेकर संजय लीला भंसाली ने किया ये बड़ा खुलासा

ब्रिटिश होस्ट ने किया प्रियंका चोपड़ा का अपमान, फूटा फैंस का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -