ऐसा लगता है जैसे 'देश का विभाजन' होने वाला है
ऐसा लगता है जैसे 'देश का विभाजन' होने वाला है
Share:

नई दिल्ली : ऐसा लगता है कि देश का विभाजन होने वाला है। यह विभाजन जाति, धर्म आदि आधार पर हो सकता है। यह एक बड़ी समस्या है। इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। हमारे देश के राज्यों को भी कई हिस्सों में बांट दिया गया है। यह एक चिंता का विषय है। यह बात सांसद जया बच्चन ने राज्य सभा में कही। जया बच्चन ने गंभीरता से सवाल उठाते हुए कहा कि देश को कई तरह से बांटा जा रहा है।

जाति के नाम पर देश बंट रहा है तो छोटी - छोटी बातों पर विवाद करते हुए देश को धर्म आधार पर बांटा जा रहा है। भाषा के आधार पर ही राज्यों का गठन हो गया है। ऐसा लगता है कि देश का विभाजन होने वाला है। अब तो भूमि के आधार पर ही स्थानों का बंटवारा हो गया है। जमीन का बंटवारा कितना उचित है। यह रोका जाना चाहिए। यह ठीक नहीं है।

इस तरह की बात करते हुए सांसद जया बच्चन ने अपनी बात समाप्त की। लोकप्रिय अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन की बात समाप्त होने पर सदन में हंगामा होने लगा। इस विषय पर सदस्यों ने सहमति और असहमति को व्यक्त भी किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -