जया ने खाया है गाय और सुअर का मांस: अमर सिंह
जया ने खाया है गाय और सुअर का मांस: अमर सिंह
Share:

वाराणसी: गौ मांस भक्षण का मसला अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि राज्यसभा के पूर्व सांसद अमर सिंह ने इस मसले पर टिप्पणी कर विरोध को और भड़का दिया है। जी हां, बोनी कपूर और जयाप्रदा के साथ मीरजापुर के विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अमर सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि लोकप्रिय अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने भी गाय और सुअर का मांस खाया है। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि एक प्रतिनिधिमंडल ग्लासगो पहुंचा था।

जया बच्चन भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं। जहां सभी लोगों ने गाय और सुअर दोनों का ही मांस खाया था। विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अमर सिंह ने इस मामले में कहा कि जया के लिए गाय और सुअर का मांस नहीं है वह तो पोर्क और बीफ है।

इस दौरान जया ने उन्हें कहा था कि सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होती है वैसे ही सभी को भोजन करने की स्वतंत्रता भी होती है। अमर सिंह की इस टिप्पणी के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिया हो गए हैं तो दूसरी ओर अमर सिंह ने फिर से माहौल को गर्मा दिया है। अब लोग जया की प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं। अमर ने कहा कि कौन क्या पहनता है, खाता है इस बात पर किसी तरह का झगड़ा और हत्या भी नहीं होना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -