देसी लड़के पर फिदा हुआ जापानी डॉक्टर का दिल, ओल्ड एज होम मे रचाई शादी
देसी लड़के पर फिदा हुआ जापानी डॉक्टर का दिल, ओल्ड एज होम मे रचाई शादी
Share:

मुंबई। जब प्यार होता है तो न देश की सीमा देखता है और न ही दूरिया, फिर चाहे आपका प्यार सात समुंदर पार ही क्यो न हो। प्यार के बहाव मे हर कोई बह जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नांदेड में देखने को मिला। यहां रहने वाले डॉक्टर चैतन्य भंडारे और जापान की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर आसुका योनेमोरी के बीच कुछ साल पहले प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी रचाई।

यह शादी किसी होटल या मैरेज हॉल में न होकर ओल्डएज होम में हुई। जब डॉक्टर चैतन्य नौकरी के सिलसिले में जापान गए उसी दौरान आसुका और चैतन्य बीच पहले दोस्ती हुई। फिर यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार मे तब्दील हो गई। एक बार इंडिया आते समय फ्लाइट में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। चैतन्य और आसुका की शादी का वेन्यू दोनों ने भारत आते समय तय किया था।

चैतन्य शादी को यादगार बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ओल्डएज होम में शादी करने का फैसला किया। ओल्डएज होम के वृद्धों को शादी के लिए चैतन्य और आसुका ने कपड़े भी दिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -