ओंकारेश्वर में जलाभिषेक पर प्रतिबंधित, पुजारियों ने दी इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी
ओंकारेश्वर में जलाभिषेक पर प्रतिबंधित, पुजारियों ने दी इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी
Share:

ओंकारेश्वर : बारह ज्योर्तिलिंग में से एक श्री ओंकारेश्वर में शिवलिंग का जलाभिषेक, फूल, बिल्वपत्र जल समेत अन्य पूजन सामग्री नहीं चढ़ाने को लेकर पंडे - पुजारियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। पंडितों का कहना है कि देशभर में हर कहीं शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है यही नहीं बारह ज्योर्तिलिंगों पर भी जलाभिषेक किया जाता है। मगर जलाभिषेक न किया जाना शास्त्रोक्त भी नहीं कहा जा सकता। 

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में श्री ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग में गंगादशमी की शाम से ही जल, बिल्वपत्र और फूल चढ़ाने के ही साथ जलाभिषेक किए जाने पर रोक लगाई गई है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि इस पर्व के दौरान मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगने की संभावना है वहीं मामले में पंडे - पुजारियों ने मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन को ज्ञापन सौंपकर कहा है।

यदि उन्हें जलाभिषेक और आदि पूजन कर्म नहीं करने दिया गया तो वे इस्लाम धर्म अपनाने पर विवश हो जाऐंगे। दूसरी ओर उन्होंने ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान और अन्य जनप्रतिनिधियों को भेज दी गई है। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद पंडे - पुजारी मंदिर में पहुंचे और अपने निर्णय को लेकर आपस में चर्चा की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -