संयुक्त राष्ट्र में गूंजा 'जय श्री राम' ! दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा इंदौर की बेटी रोहिणी घावरी का भाषण
संयुक्त राष्ट्र में गूंजा 'जय श्री राम' ! दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा इंदौर की बेटी रोहिणी घावरी का भाषण
Share:

जेनेवा : इंदौर के सफाई कर्मचारी की बेटी रोहिणी घावरी इन दिनों देशभर में चर्चाओं में हैं। स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रही रोहिणी घावरी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की प्रतिनिधि हैं। उन्होंने UN में राम मंदिर का उल्लेख करते हुए पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से फटकार लगाई है। राम मंदिर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से काफी निगेटिव कमेंट्स किए गए थे, जिसका रोहिणी ने जवाब दिया है।

उन्होंने UN के मंच से जय श्री राम का उद्घोष करते हुए राम मंदिर, आस्था और सद्भाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि पूरे विश्व में बसे हिंदुओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा है। रोहिणी ने आगे कहा कि श्रीराम मंदिर आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अतिरिक्त राम मंदिर का बड़ा आर्थिक महत्व भी है। रोहिणी के इस भाषण से पाकिस्तान तिलमिला गया है। इसके अलावा कुछ लोगों  के माध्यम से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया हैंडल X पर  #shameOnYouRohini ट्रेंड भी हुआ था। हालांकि, रोहिणी ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए एक पोस्ट में कहा,"मैं हमेशा आपसी भाईचारे एकता की बात करूंगी जितना ट्रोल करना है करते रहो।"

उन्होंने पोस्ट करते हुए अपने भाषण की पूरी जानकारी दी। बता दें कि, रोहिणी मध्य प्रदेश के इंदौर की निवासी हैं। वो दलित समाज से आती हैं। रोहिणी एक शिक्षाशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में पढ़ाई करने के लिए भारत सरकार से 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। वो बाबा भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानती हैं।

जेल में रहकर भी राज्यसभा सांसद बनेंगे AAP नेता संजय सिंह, कोर्ट ने दी शपथ लेने की इजाजत

छत्तीसगढ़ में 200 लोगों ने सनातन धर्म में की घरवापसी, वर्षों पहले बन गए थे ईसाई

8 साल से हैदराबाद में अवैध रूप से रह रहे थे 3 रोहिंग्या, BSF ने दबोचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -