दुर्भाग्यपूर्ण होगा ये दिन किसी एक फिल्म के लिये : प्रियंका चोपड़ा
दुर्भाग्यपूर्ण होगा ये दिन किसी एक फिल्म के लिये : प्रियंका चोपड़ा
Share:

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' एक ही दिन रिलीज होने वाली है। यह दिन किसी एक फिल्म के लिये दुर्भाग्यपूर्ण होने वाला है। 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे है। इस फिल्म मे प्रियंका चोपड़ा ,दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है। 

'दिलवाले' फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी है। रोहित की फिल्मों मे कॉमेडी,रोमांस और एक्शन देखने को मिलता है। 'दिलवाले' फिल्म मे शाहरुख खान,काजोल,वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य भूमिका मे दिखाई देंगे। दोनों फिल्मे 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। प्रियंका ने ये भी कहा कि दोनों फिल्मे एक दूसरे से बहुत अलग है। दोनों की कहानी बहुत अलग है। दोनों एक ही दिन रिलीज होने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।    

प्रियंका ने कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद है कि शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' और रणवीर की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को अच्छी प्रतिक्रीया मिलेगी। प्रियंका ने 'दिलवाले' फिल्म की पूरी टिम को शुभकामना दी है। अभी 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। कुछ समय पहले इस फिल्म का पुणे मे प्रमोशन किया गया था।    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -