'गरीबों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, इसीलिए राहुल गांधी...', दिग्विजय सिंह ने बोला BJP पर हमला
'गरीबों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, इसीलिए राहुल गांधी...', दिग्विजय सिंह ने बोला BJP पर हमला
Share:

भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस बीच पार्टी हाईकमान ने न्याय यात्रा की जिम्मेदारी राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) को सौंप दी है। ऐसे में बुधवार (21 फरवरी) को तैयारियों का निरीक्षण करने मुरैना (Morena) पहुंचे दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर से 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

दरअसल, कमलनाथ के समर्थकों की बेरुखी का प्रभाव न्याय यात्रा पर न पड़े, इसके लिए दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। इस बीच मुरैना में दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'गरीबों एवं किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, इसीलिए राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का नेतृत्व कर रहे हैं। हम मुद्दों पर राजनीति करते हैं। हम हर धर्म का सम्मान करते हैं, इसलिए कांग्रेस लोगों को धर्म के आधार पर बांटती नहीं है।'

बता दें न्याय यात्रा को कामयाब बनाने के लिए दिग्विजय सिंह निरंतर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के पश्चात् पार्टी संगठन का यह पहला बड़ा समारोह होने जा रहा है। इसलिए उनकी भी सक्रियता अधिक देखी जा रही है। जीतू पटवारी यात्रा मार्ग में आने वाले जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। यात्रा दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले एवं  गृह क्षेत्र राघौगढ़ से गुजरेगी। राघौगढ़ से दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह MLA हैं। 

अखाड़ा बना लातूर का पुलिस स्टेशन, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल में चले जमकर लात-घूंसे

स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 45 हज़ार सिमकार्ड के साथ मास्टरमाइंड को दबोचा

सबसे ताकतवर है इस देश का पासपोर्ट, जानिए किस रैंक पर है भारत?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -