नर्मदा में डूबा इंदौर का युवक
नर्मदा में डूबा इंदौर का युवक
Share:

इंदौर ब्यूरो: बड़वाह के पास गांव नावघाट खेड़ी के नर्मदा तट पर नहाते समय इंदौर मूसाखेड़ी का 28 वर्षीय युवक डूब गया। वह ओंमकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर नर्मदा में नहाने की योजना बनाई। नर्मदा में नहाने के दौरान युवक के दोस्त ने उससे गहरे पानी में जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इंदौर का विवेकानंद पिता घीसालाल बंडोले नहाते समय लापता हो गया है। यह आशंका जताई जा रही है कि वह डूब गया है। घटना सोमवार शाम 6.30 बजे की है। वह अपने दोस्तों के साथ नर्मदा तट पर नहा रहा था, लेकिन तट से दूर गहरे पानी में नहाते समय डूब गया। सुचना मिलने पर विवेकानंद के पिता, भाई भी मौके पर पहुंच गए। वह तटीय क्षेत्रों में विवेकानंद की तलाश में जुटे हैं।

विवेकानंद के दोस्त हेमंत दास ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे एक अन्य दोस्त के साथ तीनों ओंकारेश्वर दर्शन के लिए इंदौर से निकले थे। ओंकारेश्वर पहुंचने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए लम्बी लाईन लगी हुई थी। कुछ देर तक लाईन में लगने के बाद तीनों ने नावघाटखेड़ी के नर्मदा तट पर स्नान का प्लान बनाया। शाम करीब 6 बजे तीनों घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। हेमंत ने बताया की वह घाट के पास ही नहा रहा था, जबकि विवेकानंद और उसका दूसरा दोस्त नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए। इस दौरान जल स्तर अधिक और पानी का बहाव भी तेज था। मैंने ने दोनों को घाट के पास आकार नहाने के लिए कहा था।

मेरी बात सुनकर दूसरा दोस्त तो आ गया, लेकिन विवेकानंद वहीं रुका रहा। घाट के पास हेमंत दूसरे दोस्त से बात करने में लग गया। इसी दौरान जब विवेकानंद की तरफ देखा, तो वह नहीं दिखा। काफी देर तक आवाज भी लगाई, लेकिन वह घाट पर भी कहीं नजर नहीं आया। इससे हमें लगा की वह डूब गया है। इसके बाद हमें 100 नम्बर से पुलिस को सुचना भी दी। परिजन बेटे के सकुशल होने की कर रहे कामना मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेकानंद के कपड़े बरामद किए, जबकि कपड़े दोस्तों के पास हैं। घटना की जानकारी लगने पर बड़वाह थाने पहुंचे पिता घिसालाल ने बताया कि विवेकानंद को तैरना तो आता था, लेकिन अच्छे से नहीं तैर पाता था। परिजन विवेकानंद के सकुशल होने की कामना कर रहे हैं।

जल्द मिल सकती है किसान निधि योजना की राशि

शॉर्ट ड्रेस से लेकर साड़ी तक अन्नू एम्मानुएल की तस्वीर देख पागल हो जाएंगे आप

नेशनल क्रश ने अपनी अदाओं से फैंस को किया घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -