'मैंने मां को कभी नहीं देखा'....माँ को याद कर छलका कृष्णा का दर्द, वीडियो हुआ वायरल
'मैंने मां को कभी नहीं देखा'....माँ को याद कर छलका कृष्णा का दर्द, वीडियो हुआ वायरल
Share:

दुनिया में एक इंसान का अस्तित्व उसकी मां  के साथ ही जुड़ा हुआ होता है। भगवान ने इस संसार के पालन-पोषण के सारे अधिकार मां सौपा है। मां हर रूप में अपने बच्चों को पालती है। मां के बिना हमारे जीवन की कल्पना भी की नहीं जा सकती। वह जगजननी हैं। वह समस्त कष्ट सहनकर भी अपने शिशु को 9 माह तक पाल कर रख रहती हैं। अपने व्यक्तिगत स्वार्थ, स्वास्थ्य और असहनीय पीड़ा को भूलकर वह अपनी सन्तान को पाल पोषकर उसका एक मटके की तरह नया रूप प्रदान करती है। हर शख्स अपनी मां के बहुत करीब होता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने कभी मां के प्यार महसूस नहीं किया।

ऐसे ही दर्द से काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक भी गुजर चुकी है।  कृष्णा अभिषेक ने मां के प्यार को महसूस करना तो दूर उन्होंने तो कभी अपनी मां को आज तक नहीं देखा है। 'द कपिल शर्मा शो' पर अपने शानदार एक्ट्स के माध्यम से न जाने कितने चेहरों पर मुस्कान लाने वाले कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में इस दर्द को साझा कर दिया है। इस दर्द को बांटते हुए उनकी आंखें नम हुई है। दरअसल,कृष्णा अभिषेक मनीष पॉल के पॉडकास्ट में चले गए थे। इस बीच उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो में  कृष्णा कह रहे हैं-'मेरी मां को गर्भाशय (यूट्रस) का कैंसर था इसलिए मैंने उन्हें कभी नहीं देखा। मेरा पूरा बचपन लगभग मेरे पिता के साथ ही बिताया। मैंने अभी हाल ही में एक वीडियो में अपनी मां को देखा। मैंने इसे एक साल पहले देखा था मेरी नानी (गोविंदा की मां) जो एक सिंगर थीं वो भी इस वीडियो में उनके साथ हैं।'

कृष्णा अभिषेक ने अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा है कि -'ये वीडियो दूरदर्शन के एक शो के लिए बनाया गया था जिसमें वह गाते हुए नजर आई थीं और उनके साथ ही मेरी मां बैठी हुई थीं जो उनके साथ गा रही थीं। ये पहली बार था जब मैंने अपनी मां को लाइव वीडियो में देखा।' ये सारी बातें कहते हुए कृष्णा अभिषेक रोने लगे। मनीष पॉल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर दिया है। मनीष पॉल ने इस वीडियो को साझा  करते हुए लिखा- 'बहुत कम लोगों को उस इंसान की कहानी पता थी जो इतना अधिक हंसाता है। कृष्णा अभिषेक तुम एक नगीना हो। लव यू भाई।' पूरा वीडियो आप मेरे यूट्यूब चैनल पर भी देख पाएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

कांच के टुकड़ों से बनी 20 किलो की ड्रेस पहन आईं उर्फी जावेद, लोगों ने पूछा- 'बैठोगी कैसे'

बिंदी और नेचुरल मेकओवर में मोनालिसा ने फोटो शेयर कर मचाया हंगामा

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है अली और जैस्मिन!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -