हनीमून से लौट रहे नव जोड़े में हुआ तकरार, बीच रास्ते में गायब हुआ पति

हनीमून से लौट रहे नव जोड़े में हुआ तकरार, बीच रास्ते में गायब हुआ पति
Share:

पटना : हनीमून मनाकर लौट रहे एक नव युगल दंपति के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति बीच रास्ते से ही कही चला गया और उसके बाद उसकी कोई खबर नही है। दरअसल एक न्यूली वेडेड कपल गोवा से हनीमून मनाकर लौट रहा था। वहां से दोनो इंडिगो की फ्लाइट में लखनऊ के लिए रवाना हुए। तभी फ्लाइट में ही दोनो के बीच तकरार हो गई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति मुदित शर्मा गुरुवार को ही पटना एयरपोर्ट पर उतर गया।

हैरानी की बात ये है कि इसकी भनक न तो किसी पैसेंजर को हुई और न ही विमान के कर्मचारियों को पटना पहुंचने के बाद जब विमान वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान करने लगी तो यात्रियों की गिनती शुरु हुई, तो मुदित उसमें गायब मिले। इसके बाद उन्हें फोन किया गया, तो उन्होने फोन ऊठा कर कहा कि वे विमान के टॉलेट में है। थोड़ी देर बाद फिर से उन्हें फोन किया गया, तो उनका फोन ऑफ मिला।

इस बात की खबर जब उनकी पत्नी और उनके साथ सफर कर रहे उनके को पैसेंजर को लगी तो सभी अचरज में पड़ गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी से लेकर विमान के कर्मियों ने चारों उनकी खोज की पर वो कहीं नहीं मिले। इसके बाद इंडिगो के कर्मियों ने मुदित के बारे में सीआईएसएफ अधिकारियों को सूचना दे दी। विमान के टेक ऑफ करने के बाद भी सीसीटीवी से खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

रात करीब 10 बजे मुदित की पत्नी यशा भी वहीं उतर गई। काफी देर प्रतीक्षा करने के बाद विमान वहां से लखनऊ के लिए निकल पड़ी। मुदित एक फार्मा कंपनी में मैनेजर है। मुदित के साथ दो और नए जोड़े सफर कर रहे थे। अब सवाल यह उठाए जा रहे है कि मुदित बिना परमिशन के सबकी आँखो में धूल झोंक कर एयरपोर्ट से बाहर कैसे निकल गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -