जानिए आखिर कब होंडा की सिवीक होगी भारत में लांच
जानिए आखिर कब होंडा की सिवीक होगी भारत में लांच
Share:

भारत की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने कुछ दिनो पहले ही अपनी नई सिटी कार को भारत में लॉन्च किया था। होंडा कंपनी अपनी नई सिटी कार के साथ ही अपर मार्किट पर भी फोकस करना चाहती है। कहा जा रहा है कि नई सिटी कार अब पहले से ज्यादा बेहतर नज़र आ रही है। कंपनी सिटी कार के साथ ही अपनी एक और प्रीमियम सेडान कार सिवीक की भारत में वापसी कर सकती है।

सिविक की चर्चा भारत में काफी हो रही हैं। तो क्या होंडा की नई सिविक को इसी साल भारत में लॉन्च किया जायेगा। जानकारी के मुताबित होंडा नई सिवीक को इस साल के अंत तक बाज़ार में उतार देगी। लेकिन होंडा कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान फ़िलहाल नहीं दिया गया है।

होंडा कंपनी ने पिछले वर्ष दिसम्बर महीने में आयोजित हुए ओमान मोटर शो में 10th जनरेशन की सिवीक को पेश किया था। आपको बता दे कि यह नई कार 3 इंजन विकल्प में थी। लेकिन भारत में लॉन्च होने वाली सिविक का चेहरा कुछ अलग होगा। लुक्स से लेकर इंजन तक इस बार कार में कई नई खूबियां देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि भारत में लांच होने वाली सिवीक की अनुमानित कीमत 15 लाख से शुरु हो सकती हैं। 

 

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर चली पुराने सदी की कार

इस लाल चाबी से कार स्टार्ट करने से नहीं होंगे एक्सीडेंट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -