घरेलू नुस्खे से गर्दन का दर्द दूर भगाए
घरेलू नुस्खे से गर्दन का दर्द दूर भगाए
Share:

गर्दन का दर्द कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। नेक पेन होने के कारण किसी भी काम में अपना मन नहीं लगता है। साथ ही दर्द के कारण आपका दिमाग भी शांत नहीं रहता है, लेकिन कोई बात नहीं अगर आप भी इस प्रॉब्लम से ग्रसित है, तो चलिए आज हम आपको बताते है, घरेलू नुस्खे से कैसे गर्दन दर्द दूर किया जा सकता हैं। 

गर्दन दर्द के उपचार

आइस मसाज 
•    नेक पेन में आइस पैक काफी लाभ पहुँचता है। 
•    आप चाहे तो बर्फ के टुकड़े को कपडे में बांध कर दर्द पर रख कर सिकाई करें। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है। 

अदरक का पेस्ट 
•    यह एक दर्द निवारक दवा के रूप में काम करता है। 
•    अगर आप अदरक पाउडर को पानी में मिलाकर पिए या फिर इसे घिस कर गरम पानी में मिलाकर पेस्ट बना कर गर्दन पर लगाए। इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा। 

गरम सिखाई 
•    गरम सिकाई एक बहुत अच्छी घरेलू नुस्खा हैं। जो की गर्दन के दर्द में आराम पाहुचता है। 
• वैसे हल्की चोट लगने पर भी गर्दन दर्द होता है। तब उस पर गरम सिकाई आराम पहुचाती है। जब चोट की सिकाई होती है, तो खून का दौर उस जगह पर तेज होता है, जिसे चोट जल्दी ठीक हो जाती है। 

मसाज
•    मसाज किसी भी दर्द को ठीक कर सकता है। मालिश से आप आराम से अच्छी नींद से सो सकते है। 
•    लेकिन चोट वाली जगह को तेज़ी से मालिश नहीं करना चाहिए नहीं तो वह पर और ज्यादा दर्द पैदा हो सकता है। 

सही मुद्रा बना कर रखे 
•    शरीर की सही मुद्रा बना कर रखने से भी गर्दन का दर्द ठीक करने में मदद मिलती है। 
•    अपने शरीर को एक दिवार पर सटा कर खड़ा कीजिए। अपनी पीठ को दिवार से चिपका कर खड़े रहिए और चीन को बिल्कुल सीधा रखिए। इसी मुद्रा में 15 से 20 मिनट तक खड़े रहिए। 

गरम पानी से नहाए 
•    गरम पानी से नहाए, इससे आपकी गर्दन दर्द बिल्कुल खत्म हो जायगा। 
•    साथ ही ये बहुत आसान तरीका है। 

हींग और कपूर 
•    घरेलू चीजों की बात करें तो यह इसका बहुत अच्छा उपचार है कि, हींग और कपूर समान मात्रा में लेकर सर्सो के तेल में मिलाकर क्रीम की तरह बना लें।
•    इस पेस्ट को गर्दन में लगाकर हल्के हाथो में मालिश करने पर आपको जल्दी दर्द से आराम मिलेंगा। 

प्रिकॉशन्स फॉर नेक पैन 
•    ज्यादा भारी समान न उठाएं। 
•    सोते समय तकिया का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से आप जल्दी ही गर्दन दर्द से बच सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -