मोक्ष की चाहत में कदम बढ़े उज्जैन की ओर
मोक्ष की चाहत में कदम बढ़े उज्जैन की ओर
Share:

उज्जैन। सिंहस्थ 2016। देखते ही देखते सिंहस्थ का यह आयोजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच गया है। लाखों - लाख श्रद्धालु उमड़े जा रहे रहे हैं। कोई साधु - संतों का आशीर्वाद लेना चाहता है तो कोई नदी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाना चाहता है। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से शिप्रा नदी के घाट पटे हुए हैं। शिप्रा आरती, श्री महाकालेश्वर आरती और ऐसे कितने ही अद्भुत अवसर पाकर श्रद्धालु खुद को धन्य मान रहे हैं। आज अर्थात् गुरूवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा दरअसल सिंहस्था में श्रद्धालुओं ने प्रदोषकाल का स्नान किया।

इस पर्व स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़े। अब श्रद्धालु शाही स्नान 21 मई से पहले 20 मई को होने वाले पर्व स्नान के लिए उमड़ेंगे। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। उनमें अपार उल्लास है। शहर की ओर जाने वाले सभी मार्ग श्रद्धालुओं से पटे हुए हैं।

साधु - संतों द्वारा 21 मई को होने वाले शाही स्नान के लिए तैयारियां की जा रही हैं। साधु - संत तड़के करीब 4 बजे से रामघाट पर होने वाले स्नान के लिए उमड़ेंगे। प्रारंभिकतौर पर यह प्रयास किए जा रहे हैं कि साधु - संत प्रातः 10 बजे तक अपना स्नान पूर्ण कर लेंगे जिसके बाद रामघाट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -