नेवादा में हुई हिलेरी की जीत
नेवादा में हुई हिलेरी की जीत
Share:

न्यूयॉर्क : अमेरिका के राष्ट्रपति पद हेतु डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन द्वारा नवादा राज्य में जीत दर्ज की गई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स को काफी करीबी अंतर से पछाड़ा। हिलेरी क्लिंटरन ने अपनी जीत के बाद ट्विट भी किया। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि उनके समर्थक दूर-दूर से उनसे मिलने पहुंचे। यह जीत उनकी जीत रही। इस जीत को उन्होंने अपनी जीत बताया। इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया है।

इस मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा में अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। इसके लिए उन्होंने आधुनिक तरीका अपनाया। अपनी जीत को लेकर उन्होंने सोश्यल मीडिया पर और ईमेल के माध्यम से लोगों को धन्यवाद दिया। जब वोटों की गणना अंतिम चरण में पहुंची तो ही हिलेरी की जीत तय होने लगी। ऐसे में हिलेरी ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देना प्रारंभ कर दिया।

हिलेरी ने कहा कि यहां पर उन्होंने पानी की आपूर्ति, वेतन प्रदान करने में महिला और पुरूषों में अंतर, नस्लवाद और एलजीबीटी से जुड़े प्रश्न किए गए। इस मामले में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमेरिकन लोगों को नाराजगी जाहिर करने का अधिकार है। उनके प्रतिस्पर्धी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन को फोन कर शुभकामनाऐं दीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -