मानसून की दस्तक से मुंबई बेहाल, समुद्र से उठेगी 15 फिट ऊँची लहर
मानसून की दस्तक से मुंबई बेहाल, समुद्र से उठेगी 15 फिट ऊँची लहर
Share:

मुंबई। मानसून के आते ही बरसात ने अपना असर दिखाना स्टार्ट कर दिया है। मुंबई में जोरदार झमाझम बारिश के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एवं मौसम विभाग ने मुंबई में हाईटाइड का एलान कर दिया जिसके कारण लोगो को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।मुंबई में आज हाईटाइड का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने हाईटाइड की चेतावनी दी है। BMC के मुताबिक आज दूसरी बार इस महीने सबसे ऊंची लहरें उठने वाली हैं। BMC का कहना है कि समंदर में 15 फुट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

इस चेतावनी को देखते हुए मुंबई में समंदर किनारे से लोगों को दूर रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही लहर आने के वक्त पर लोगों के बीच पर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। वैसे भी मुंबई में मॉनसून की पहली दस्तक ही परेशानियों को बढ़ाने वाली साबित हुई। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश ने मुंबई की मुसीबत बढ़ा दी हैं। बारिश से मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया यहां कर कि बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी पड़ा। उसके बाद आज हाईटाइड का खतरा भी मंडरा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -