मुंबई में हाई अलर्ट जारी
मुंबई में हाई अलर्ट जारी
Share:

मुंबई : पेरिस में आतंकी हमलों के हो जाने के बाद भारत में आतंकी संगठन आईएसआईएस के हमले की संभावनाऐं जताई जा रही हैं। दूसरी ओर जम्मू - कश्मीर से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर घुसपैठ बढ़ने लगी है। ऐसे में देश के कई प्रमुख शहर हाई अलर्ट पर हैं। मुंबई में भी खतरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चप्पे - चप्पे पर विशेष सुरक्षा जवान और मुंबई पुलिस की तैनाती की गई है। दूसरी ओर मुंबई के समुद्री रास्ते पर भी नज़र रखी जा रही है। बम धमाकों की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया गया है।

सुरक्षा के हाई अलर्ट के तौर पर सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जा रही है। गेटवे आॅफ इंडिया पर भी सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। यही नहीं लोगों को भी संदिग्ध वस्तुओं के देखे जाने पर हिदायतें दी जा रही हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -