भारत और रूस के बीच हो रहे हैं हेलिकाॅप्टर खरीदी के सौदे
भारत और रूस के बीच हो रहे हैं हेलिकाॅप्टर खरीदी के सौदे
Share:

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच आपसी संबंध नए आयाम लेने को हैं। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले इस तरह की बातें सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि करीब 200 हल्के हेलिकाॅप्टर्स की खरीदी सहित महत्वपूर्ण समझौते पर चर्चा अंतिम दौर में है। रूस एक बार फिर भारत को युद्धक सामग्री का निर्यात कर रहा है। दूसरी ओर भारत और रूस के बीच कई तरह के समझौते होने हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह भारत आने वाले हैं। उनके भारत आने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इतना ही नहीं रूस के राष्ट्रपति गोवा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। इतना ही नहीं रूस में 17 वां भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। बैठक में दोनों ही देश दोहरे संबंधों पर चर्चा करेंगे और कई महत्वपूर्ण समझौते भी दोनों देशों के बीच होंगे। भारत और रूस एस 400 एयर डिफेंस मिसाईल सिस्टम पर भी चर्चा करेंगे।

भारत और रूस के बीच जिस तरह के समझौते पर चर्चा होगी उसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि एस 400 एयर डिफेंस मिसाईल सिस्टम भातर की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम माना गया है। एमआई . 17 वी 5 मध्यम ट्रांसपोर्ट हेलिकाॅप्टर भी रूस द्वारा भारत को दिया जाना है। ये हेलिकाॅप्टर्स और अन्य सामग्री मिलने के बाद भारत की मारक क्षमता और बढ़ जाएगी। भारत सशस्त्र बल को ले जाने वाले इंफैंट्री काॅम्बैट व्हिकल की खरीदी के लिए रूस से चर्चा कर रहा है। नौसेना के लिए दो डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन खरीदी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -