प्रदेश में बनेगा हैप्पीनेस मंत्रालय
प्रदेश में बनेगा हैप्पीनेस मंत्रालय
Share:

भोपाल : जल्द ही मध्यप्रदेश के लोगों को खुशनुमा जीवन जीने हेतु सरकार विचार करेगी। सरकार इस बात पर विचार करेगी कि प्रदेश के लोग अधिक से अधिक खुश कैसे रहें। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में आनंद का मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ हेप्पीनेस) खोले जाने की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार की ड्युटी सौंपी गई। इसके लिए उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीणों से योजना को लेकर रिपोर्टकार्ड बनाने की तैयारी में है। इस मंत्रालय की स्थापना के ही साथ प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने प्रदेश में फिर से 4 थी बार काबिज होने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी जानकारी दी गई कि ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम का रोड मैप जारी हुआ है। आंबेडकर जयंती से 30 मई तक ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास कार्यक्रम चलाए जाने की जानकारी भी दी गई। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चैहान ने जानकारी दी और कहा कि अंत्योदय समितियों का ग्राम स्तर पर गठन किया गया है। ये समितियां सरकार के कार्यों को गांवों तक पहुंचाने में सहायता करेंगी।

ये यह देखेंगी कि सरकार का कार्य सही तरह से हो रहा है या नहीं। यही नहीं यह प्रयास भी होगा कि किसी और दल के लिए कोई कमजोरी न रह जाए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महू यात्रा को यादगार बनाया जाएगा। जवाहरल लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारेबाजी की गई और हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र की मौत पर राजनीति की गई।

आंबेडकर ने कम्युनिज़्म को तानाशाह और हिंसा से प्रेरित भी बताया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के बजट और योजनाओं का गहन अध्ययन करें। उनका कहना था कि दोनों ही स्थानों पर भाजपा की सरकार है। ऐसे में दोनों में परस्पर विरोध नहीं है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -