आपका जीवन बदल देंगे नानक देव के ये 10 अनमोल वचन
आपका जीवन बदल देंगे नानक देव के ये 10 अनमोल वचन
Share:

प्रत्येक साल कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। जिसे गुरु पर्व या प्रकाश पर्व भी बोला जाता है। यहां जानिए गुरु नानक देव जी के 10 अनमोल विचार...
 
गुरु नानक देव जी के 10 अनमोल विचार:-
1- गुरु नानक देव कहते हैं हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।
2- हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।
3- गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।
4- हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।
5- गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।
6- हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।
7- सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।
8- गुरु नानक देव जी ने 'इक ओंकार का नारा' दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।
9- गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।
10- धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे।

अक्षय तृतीया से पहले कर लें ये काम, वरना घर आई लक्ष्‍मी हो जाएंगी नाराज

परशुराम जयंती पर बन रहे हैं कई शुभ योग, यहाँ जानिए

कब है वरुथिनी एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -