गूगल मैप में मिलेगी अब और ज्यादा जानकारी
गूगल मैप में मिलेगी अब और ज्यादा जानकारी
Share:

गूगल ने मैप में होने वाली दिक्कतों और परेशानियों को देखते हुए कुछ खास बदलाव किया है. जिसके तहत गूगल मैप पर अब आपको और भी ज्यादा जानकारी प्राप्त होगी. जिसमे गूगल मैप्स में जगहों के नाम सुझाना अब और आसान हो जायेगा. गूगल ने यह बदलाव एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस में गूगल मैप्स ऐप में किया गया है.

इसके द्वारा अब गूगल मैप में लोकेशन के बारे में एक नोलेज़ ग्राफ प्रदर्शित करेगा. जिसके द्वारा जगह की सही लोकेशन पता चल जाएगी. इस फीचर का उद्देश्य दुनिया भर में बिजनेस और लैंडमार्क के बारे में सूचना इकट्ठा करना है जिससे यूज़र को अपडेटेड जानकारी मिल सके.

इसी के साथ इस बदलाव में गूगल गहन स्थानों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा कर रहा है जिसके तहत गूगल एंड्रॉयड गूगल मैप्स के जरिए यूज़र को किसी लोकेशन के बारे में अधिक जानकारी साझा करने की अनुमति देता है. गूगल इसके माध्यम से वहां की लोकेशन के साथ साथ  माहौल, खाना और सर्विस के बारे में भी जानकारी प्रदान करेगा. इसका गलत उपयोग ना हो इसके लिए गूगल ने सर्च पर उनके दिखने से पहले क्राउड वेरिफिकेशन का फैसला किया है.

वेरिफिकेशन होने के बाद आप पूरी जानकरी प्राप्त कर सकोगे. यूज़र गूगल एंड्रॉयड मैप्स के साथ-साथ एंड्रॉयड पर मोबाइल सर्च या आईओएस डिवाइस के जरिए भी जानकारी वेरिफाई कर सकते हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -