नुसरत फतेह अली खान पर गूगल ने बनाया आकर्षक डूडल
नुसरत फतेह अली खान पर गूगल ने बनाया आकर्षक डूडल
Share:

नई दिल्ली : विभिन्न अवसरों पर आकर्षक डूडल बनाने वाले गूगल ने एक बार फिर अपना डूडल आकर्षक अंदाज़ में बनाया है। गूगल के इस डूडल को बहुत पसंद किया जा रहा है। संगीत के फनकार और सूफी गायकी के लाजवाब कलाकार पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान के सम्मान में गूगल ने यह डूडल तैयार किया है कि जिसमें उन्हें अपने संगतकारों के साथ संगीत प्रस्तुति देते हुए बताया गया है। नुसरत फतेह अली खान अपने संगतकारों के साथ कव्वाली की प्रस्तुति दे रहे हैं। यही नहीं डूडल की विशेषता यह है कि इस पर क्लिक करते ही गूगल का सर्चिंग पेज खुल जाता है। 

गूगल ने नुसरत फतेह अली खान का 67 वां जन्म दिवस इस मौके पर मनाया गया है। उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त 1997 को दिल का दौर पड़ने के कारण उनका निधन हो गया था। नुसरत फतेह अली खान को यूनेस्को म्यूजिक प्राईज 1995 से सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं उन्हें पाकिस्तान के राष्ट्रपति प्राइड आॅफ परफाॅर्मेंस अवार्ड भी प्रदान किया गया है। करीब 40 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके नुसरत ने बाॅलीवुड अर्थात् भारतीय सिनेमा में भी अपनी आवाज़ का असर पेश किया है। नुसरत को लगातार 10 घंटों तक गाने में महारत हासिल थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -