प्रभु ईसा मसीह को याद करने का विशेष दिन गुड फ्राइडे
प्रभु ईसा मसीह को याद करने का विशेष दिन गुड फ्राइडे
Share:

देश - विदेश में गुड फ्राईडे की धूम मची हुई है। हालांकि यह पर्व ईसाई धर्म में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को लेकर मनाया जाता है। इस दिन भगवान ईसा मसीह के त्याग को याद किया जाता है। आज भी प्रभु ईसा मसीह की याद में गिरर्जाघरों अर्थात् चर्चों में प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद किया गया। इस दिन भगवान ईसा मसीह सूली पर चढ़ाए गए थे। सूली पर चढ़ाने के दौरान भगवान को हुई यातनाओं को उनके अनुयायियों ने याद कर क्राॅस को चूमा। उल्लेखनीय है कि इसके बाद ईस्टर डे मनाया जाता है।

दरअसल क्राॅस पर चढ़ने के बाद ईसा मसीह जी को उनके शिष्यों ने सूली से हटाया था। इसके बाद वे गायब हो गए थे लेकिन फिर ईस्टर डे पर अपने शिष्यों के बीच प्रकट हुए थे और उन्होंने शिष्यों को सद्वचन कहे थे। उल्लेखनीय है कि गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे का नाम भी दिया गया है। इस दिन चर्च में घंटे नहीं बजाए जाते हैं बल्कि लकड़ी से ही खटखटाया जाता है। ईसाई समुदाय इस दिन को बेहद पवित्र मानता है। ईसाई समाज का गुड फ्राइडे में विशेष स्थान है। इस दिन ईसा मसीह सूली पर चढ़े थे। उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए थे।

ईसा मसीह को निर्दोष होने के बाद भी सूली पर चढ़ाया गया था लेकिन उन्होंने इसके बाद भी प्रार्थना की थी कि हे ईश्वर इन्हें द्वामा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। प्रभु ईसा मसीह के बलिदान दिवस पर ईसाई समुदाय के लोग प्रतिवर्ष गुड फ्राइडे भी मनाते हैं। प्रभु  ईसा मसीह ने अपने शिष्यों को अंतिम भोजन करने के दौरान आज्ञा दी थी कि तुम एक दूसरे को प्रेम करो। जिस तरह से मैंने तुम्हें प्रेम किया है। तुम्हारा एक दूसरे को प्रेम करना यह जानेगा कि तुम मेरे शिष्य हो। कई स्थानों पर गुड फ्रायडे पर विज्ञापन कम कर दिए जाते हैं तो कहीं रेडियो प्रसारण नहीं होते। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -