सोने-चांदी में हुई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कीमत जानकर तुरंत पहुंचेंगे खरीदने
सोने-चांदी में हुई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कीमत जानकर तुरंत पहुंचेंगे खरीदने
Share:

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने के भाव (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिली है। जी दरअसल एमसीएक्स (MCX) पर पांच अप्रैल 2022 की डिलीवरी वाला सोना (Gold Futures Price) शुक्रवार सुबह 0.58 फीसद या 309 रुपये की गिरावट के साथ 52,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसी के साथ कहा जा रहा है सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों में भी आज यानी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।

वहीँ वैश्विक स्तर पर भी आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। आप सभी को बता दें कि सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों (Silver Futures Price) में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दखने को मिली है। जी हाँ और एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 5 मई 2022 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.49 फीसद या 345 रुपये की गिरावट के साथ 70,126 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीँ दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर भी आज यानी शुक्रवार सुबह सोने के भाव (Global Gold Price) में गिरावट देखने को मिली है। जी हाँ और ब्लूमबर्ग के अनुसार सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर आज यानी शुक्रवार सुबह 0.22 फीसद या 4.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1996 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

दूसरी तरफ सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 5.74 डॉलर की गिरावट के साथ 1989.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। आप सभी को यह भी बता दें कि चांदी के वैश्विक वायदा भाव (Global Silver Price) में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिला। जी दरअसल ब्लूमबर्ग के अनुसार आज यानी शुक्रवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.58 फीसद या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 26.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसद या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 25.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

गर्भवती महिलाओं से लेकर गुस्सैल लोगों तक, जानिए कीन्हे भूल से भी नहीं पहनना चाहिए सोना

आखिर क्यों पैरों में नहीं पहनना चाहिए सोना, चौकाने वाला है कारण

इन 2 राशि के लोगों को भूल से भी नहीं पहनना चाहिए सोना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -