चीन का एक और कारनामा, जनता के लिए खोला 590 फीट ऊंचा ग्लास का ब्रिज
चीन का एक और कारनामा, जनता के लिए खोला 590 फीट ऊंचा ग्लास का ब्रिज
Share:

पिंगजैंग : चीन कंस्ट्रक्शन सेक्टर में प्रयोगो के लिए अपनी एक विशेष पहचान बनाये हुए है। अपनी ऐसी खूबी के चलते उसने एक और अजूबा कर दिखाया है। चीन ने गुरुवार को 984 फीट लंबा शीशे का ब्रिज आम जनता के लिए खोल दिया है। कांच के इस ब्रिज से गुजरने वाले लोग नीचे सैकड़ों फीट गहरी खाई देखकर कांप उठाते है। इस ब्रिज से गुजरने वाले लोगो के दिल में डर काफी टाइम तक नहीं निकल पाया है। ज्यादातर लोग एक दूसरे के साथ हाथ पकड़ के ब्रीज पर करते हुए नजर आए। इस ब्रिज पर चलने के लिए जनता को स्पेशल फुट वियर्स दिए जा रहे हैं।

ब्रिज से जुडी कुछ खास बातें :-

1. इस ब्रीज को हुन्नान प्रांत के पिंगजैंग में बुद्धा क्षेत्र की दो पहाडि़यों के बीच बनाया गया है।

2. यह ब्रीज जमीन से 590 फीट की ऊंचाई पर है।

3. इस ब्रीज की लंबाई 984 फीट है।

4. पहले इस ब्रीज को लकड़ी से बनाया गया था।

5. 11 इंजीनियरों ने मिलकर इस ब्रीज का निर्माण किया है।

6. ब्रीज में इस्तमाल किये गए शीशे सामान्य शीशे से 25 गुना ज्यादा मजबूत हैं। शीशे के एक ब्लॉक का वजन 140 KG है। इसे उठाने में चार आदमी लगते हैं।

7. इस ब्रिज का कुछ हिस्सा 2014 में ही बनाकर तैयार कर दिया गया था, जिसे कुछ समय के लिए जनता के लिए चालू कर दिया गया था।

चीन में चर्चा का विषय बना हुआ है ग्लास बॉटम ब्रिज :- चीन में पिछले कुछ वर्षो से ग्लास बॉटम ब्रिज और वॉक-वे काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी हाल ही में चीन के हुबेई प्रांत में विजिटर्स के लिए ग्लास एलिवेटर को चालू किया गया है। यह ब्रीज सी-लेवल से 3,543 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, इस साल की शुरुआत में चॉन्गकिंग में सबसे लंबा ग्लास बॉटम वाला वॉक-वे खोला गया है। यह जमीन ताल से 2,356 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। वहीं, झांगजियाजी के नेशनल पार्क में दो पहाड़ियों के बीच बना 1,410 फीट लंबा ग्लास बॉटम ब्रिज 2015 के मई महीने में ही खोला गया। इसका निर्माण 980 फीट ऊंचाई पर किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -