नए साल पर पैदा होने वाले बच्चों को दे ये खास नाम
नए साल पर पैदा होने वाले बच्चों को दे ये खास नाम
Share:

नए साल में जन्म लेने वाले अपने बच्चे के लिए एक सार्थक और शुभ नाम चुनना आपके परिवार में नए मेहमान का स्वागत करने का एक विशेष तरीका है। यह विश्वास कि किसी व्यक्ति का नाम उनके व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकता है, नाम चुनने के कार्य को और भी महत्वपूर्ण बना देता है। जैसे-जैसे आशा और उत्साह का प्रतीक नया साल नजदीक आ रहा है, ऐसे में एक ऐसा नाम चुनना जरूरी हो जाता है जो आपके बच्चे के जीवन में खुशियां बिखेर दे। आइए आपको बताते हैं जनवरी 2024 में जन्म लेने वाले बच्चों के क्यूट बेबी नेम...

नए वर्ष में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए खास नाम-
आद्विक- 

आद्विक हिंदू मूल का नाम है। आप अपने बेबी बॉय के लिए इस सुंदर नाम को चुन सकते हैं। आद्विक नाम का अर्थ होता है अनोखा। 

​रेयांश-
रेयांश भी हिंदू मूल का बेबी बॉय नेम है। यदि आपके बेटे का नाम 'र' अक्षर से निकला है, तो रेयांश नाम उसके लिए अच्छा हो सकता है। रेयांश नाम का अर्थ होता है- सूरज की रोशनी की पहली किरण, विष्णु अंश। 

रिधान-
बेटे को दिया गया रिधान नाम भी सुनने में बेहद खूबसूरत लगता है। रिधान नाम का अर्थ होता है खोजकर्ता। रिधान हिंदू मूल का नाम है।

शार्विल-
शार्विक एक हिंदू बेबी बॉय नेम है, जिसका अर्थ होता है प्रभु श्री कृष्ण। आध्‍यात्मिक लोग अपने बच्चे के लिए इस नाम को पसंद कर सकते हैं। 

शिवम-
शिवम नाम को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। इस नाम का अर्थ अर्थ शुभ और भगवान शिव होता है।

श्रेयांश-
अगर आप अपने बच्चे के लिए कोई यूनिक नाम पसंद करना चाहते हैं तो श्रेयांश नाम को भी चुन सकते हैं। श्रेयांश नाम का अर्थ यश दाता और लकी,अमीर । 

वियान-
बेबी बॉय के लिए आप वियान नाम को भी पसंद कर सकते हैं। वियान नाम का अर्थ जीवन और ऊर्जा से भरा,जिंदा या जीवंत होता है। 

अनिका-
बेबी गर्ल के लिए अन‍िका नाम भी बेहद खूबसूरत और यूनिक लगता है। अनिका नाम का अर्थ होता है सुंदर,दयावान और लावण्‍य। यह प्‍यारा-सा नाम आपकी बेटी पर खूब जचेगा।

अदविक-
अगर आपके बेटे का नाम 'अ' अक्षर से शुरू हुआ है, तो आप उसे अदविक नाम दे सकते हैं। अदविक नाम का अर्थ होता है अनोखा और अनूठा। जो दूसरों से हटके या अलग हो,उसे अदविक कहते हैं।

अरण्‍य-
अरण्‍य बहुत ही यूनिक नाम है, जिसे आप अपने बेटे के लिए पसंद कर सकते हैं। अरण्‍य नाम का अर्थ होता है वन, समृद्धि या उर्वरता।

भामिनी-
'भ' अक्षर से भूमि या भव्‍या नाम तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन भामिनी नाम बहुत कम लोगों ने ही रखा है। भामिनी नाम का अर्थ होता है शोभायमान या सुंदर। अपनी बेबी गर्ल को आप भामिनी नाम दे सकते हैं।

दर्शित-
यदि आपके बेबी बॉय का नाम 'द' अक्षर से निकला है, तो आप उसे दर्शित नाम दे सकते हैं। दर्शित नाम का अर्थ होता है सम्‍मान देना। ये नाम देकर आप अपने बेटे को सम्‍मानपूर्ण जीवन दे सकते हैं।

लड़कों के नए बेबी नेम-
रिधान- जो संभावना से भरा हो, उत्सुक हो, नयी चीजों की खोज करने वाला व्यक्ति
शार्विक- भगवान कृष्ण का एक नाम, शिव और पवित्र
आरूष- तेजस्वी और प्रतिभा से भरपूर
कार्तिक- मुरूगन स्वामी का एक नाम, शिव के पुत्र कार्तिकेय, हिंदू कैलेंडर का एक शुभ माह
दिविज- आसमान से संबंधित, नभ का बेटा
इशिन- नेता, अग्रणी, जिसके आदेश का पालन सब करते हैं
निमय- प्राप्त होने वाली सुंदर वस्तु
तविश- साहसी, मजबूत

लड़कियों के नए बेबी नेम-
आरिका - जो सुंदर और आकर्षक हो
आर्ना -सम्पन्ना की देवी मां लक्ष्मी का एक नाम
चार्वी - मनोहर और सुंदर
इवा - जीवन, लम्बी उम्र
मायरा- सुंदर, प्यारी
निविथा - क्रिएटिविटी से भरपूर, सुंदर रचना
ओशी- ओजस्वी, दिव्य
रागी- प्यार दर्शाने वाली , दूसरों से प्रेम करने वाली

इन फलों को खाली पेट खाना होता है बेहद फायदेमंद

बालों में ऐसे इस्तेमाल करें नारियल का दूध, ख़त्म हो जाएगी हर समस्या

बच्चों के लंच के लिए जल्दी से तैयार करें ये सैंडविच, रेसिपी है बहुत ही आसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -