style="text-align: justify;">नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में रैली को संबोधित किया। उन्होंने असम में भाजपा द्वारा किए जाने वाले कार्यों की
ओर इशारा करते हुए मतदाताओं से यहां भाजपा को बहुमत दिलवाने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने हाल ही में कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो वह असम को अवैध तौर पर रहने वाले बांग्लादेशियों की
समस्या से मुक्त करेगी। असम में विकास कार्य होंग और कांग्रेस के निरस व निरंकुश शासन से लोगों को मुक्ति मिलेगी।
कांग्रेस द्वारा 15 वर्ष के भ्रष्टाचार के
शासन से मुक्त करवाने की अपील की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने असम में किए जाने वाले कार्यों और वहां के रहवासियों के हितों को उठाने की बात
भी अपनी रैली में कही। उनका कहना था कि विभिन्न राज्यों की तरह वहां भी भाजपा को विजय दिलवाने से मतदाताओं के हित में अधिक कार्य किए जा
सकेंगे, यह बात राजनीति से उपर उठकर की जाएगी। राज्य का विकास होगा तो राष्ट्र का विकास भी होगा।