प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्न
प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्न
Share:

अब आने वाले दिनों में समस्त प्रतियोगी परीक्षाएं शुरू होने वाली है. इन परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकते है कुछ ऐसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न , वैसे भी आपने देखा ही होगा की जब आप किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते है तो देखते ही होगें की सामान्य ज्ञान के बहुत से प्रश्न अक्सर पूछे ही जाते है.

मानव भू्रण का हृदय कब स्पन्दन करने लगता हैं-
1. प्रथम सप्ताह में
2. चतुर्थ सप्ताह में
3. छटे सप्ताह मे
4. तृतीय सप्ताह में
Ans. 2

मनुष्य की आख में प्रकाश तरंगे किस स्थान पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं -
1. कार्निया
2. आइरिस
3. रेटिना
4. लैन्स
Ans. 3

फुफ्फुस की सबसे सुक्ष्म नलिकाए होती हैं-
1. श्वसनी
2. श्वसनिका
3. वायु कोष
4. अन्तिम श्वसनिका
Ans. 3

हमारे शरीर मे त्वचा के नीचे विद्यमान वसा की परत किसके विरुद्ध अवरोधक  का कार्य करती हैं-
1. शरीर की उष्मा का क्षय
2. शरीर के लवणों का क्षय
3. आवश्यक शरीर द्रवों का क्षय
4. वातावरण से हानिकारक सुक्ष्म जीवों का प्रवेश
Ans. 1

मानव शरीर में सबसे लम्बी हड्डी हैं -
1. ह्मयूमरस
2. फीमर
3. मेरुदण्ड
4. रिबकेज
Ans. 2

अस्थियों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा से किया जाता हैं -
1. आस्टियोलोजी
2. जीआलोजी
3. ओरोलोजी
4. सेरेमोलोजी
Ans. 1

मनुष्य के शरीर में फसलियों के कितने जोड़ होते हैं-
1. 12
2. 10
3. 11
4. 13
Ans. 1

टायलीन एन्जाइम का स्त्रवण होता हैं -
1. लार ग्रन्थियों में
2. आमाशय
3. अग्नाशय
4. यकृत
Ans. 1

बरसात के दिनों में लकडी के दरवाजे फूल जाने का कारण हैं-
1. वाष्पोत्सर्जन
2. परासरण
3. अन्तः शोषण
4. जीवद्रव्य कुंचन
Ans. 3

ग्लुकोज व गेलेक्टोज के संयोजन से बनता हैं -
1. लैक्टोज
2. शुक्रोज
3. फ्रक्टोज
4. ग्लाइकोजन
Ans. 1

निम्नलिखित में से कौनसा सही हैं-
1. टीटनेस - बी.सी.जी
2. टी.बी - ए टी एस
3. मलेरिया – क्लोरोक्वीन
4. स्कर्वी - थाइमीन
Ans. 3

टेस्ट ट्यूब बेबी का अर्थ है-
1. परखनली में विकसित शिशु
2. गर्भाशय में निषेचित व परखनली में विकसित भू्रण
3. गर्भाशय में निषेचित और विकसित भू्रण
4. परखनली में निषेचित और गर्भाशय में विकसित भू्रण
Ans. 4

एल्युमिनियम धातु को निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा परिष्कृत करते हैं ?
1. सरपेक प्रक्रम
2. हाल प्रक्रम
3. बेयर प्रक्रम
4. हूप प्रक्रम
Ans. 4

हीरे को कांच काटने के काम मे लिया जाता हैं क्योंकि -
1. गलनांक उच्च हैं
2. अपवर्तनांक निम्न हैं
3. विद्युत कुचालक हैं
4. क्रिस्टल अतिकठोर हैं
Ans. 4

सामान्य विज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्न जो अक्सर परीक्षाओं में आते है

2017 में आने वाली सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए पढ़ें कुछ खास

पिछली प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र से करें प्रेक्टिस -

बैंक,एसएससी, रेलवे, पीएससी परीक्षाओं की करें तैयारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -