UP में चार जगह पर हाई अलर्ट जारी, बढ़ाई ताज की सुरक्षा
UP में चार जगह पर हाई अलर्ट जारी, बढ़ाई ताज की सुरक्षा
Share:

लखनऊ : पेरिस में हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत में भी कई प्रमुख धर्म स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर उतर प्रदेश के कई शहरों में अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को चार शहरों में हमले होने की आशंका है। इसलिए एहतियात के तौर पर आगरा, वाराणसी, अयोध्या व मथुरा को हाइअलर्ट पर रखा गया है।

उतर प्रदेश के गृह मंत्रालय ने आगरा में ताजमहल की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए नोटिस भेजा है। राज्य के गृह सचिव एस.के. रघुवंशी के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया है कि वाराणसी, मथुरा, अयोध्या के अलावा आगरा में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

आदेश के मुताबिक, आतंकवादी और उनके स्लीपर सेल इन्ही प्रमुख स्थानों को निशाना बना सकते है। चिह्न्ति स्थानों के आसपास विशेष नजर रखने की खास चेतावनी दी गई हैं। इसके अलावा मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -