अपने जन्मदिन पर पूर्व सीएम शिवराज ने किया 64 पौधों का रोपण
अपने जन्मदिन पर पूर्व सीएम शिवराज ने किया 64 पौधों का रोपण
Share:

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास अवसर पर उन्होंने राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधे लगाए है। हर बार की तरह इस बार भी स्मार्ट सिटी पार्क में शिवराज सिंह चौहान ने 64 पौधों का रोपण किया, जहां उनके साथ बड़ी संख्या में लाडली बहनें भी उपस्तिथ थी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी उनको जन्मदिवस की बधाई दी। 5 मार्च 1959 को जन्मे शिवराज सिंह चौहान आज 65 साल के हो गए है।

वहीं राहुल गांधी के उज्जैन महाकाल मंदिर जाने पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने निशाना साधा है। शिवराज ने राहुल के महाकाल दर्शन को बगुला भक्ति करार भी दे डाला है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते कहा है कि राहुल की इस बगुला भक्ति से कुछ नहीं होने वाला है। राहुल गांधी और कांग्रेस दिशा विहीन हो गए है। राहुल गांधी जब खुद को और कांग्रेस को दिशा नहीं दे पा रहे तो वह देश को क्या दिशा देने वाले है।

ऑफिस में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो ये 5 तरह की एक्सेसरीज जरूर साथ रखें

दीपिका के ये हेयर स्टाइल ऑफिस से पार्टी तक परफेक्ट रहेंगे

अगर आपके सूट पर ऐसी स्टाइलिश स्लीव्स हैं तो आपको परफेक्ट लुक मिलेगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -