बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
Share:

रांची। देशभर में कड़ाके की सर्दी का असर है। हालात ये हैं कि उत्तर भारत, मध्यभार और पश्चिम भारत समेत कई क्षेत्रों में आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। जहां उत्तर भारत के क्षेत्र में पहाड़ों पर बर्फ बारी हुई और शीतलहर ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया वहीं मध्यभारत में मावठे ने पारा लुढ़का दिया। यदि हम बात करें झारखंड और बिहार की तो, यहां भी तापमान बेहद कम हो गया है।

स्थिति यह है कि, बुधवार को रांची में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रांची में ठंड का असर इतना है कि, लोगों को अलाव जलाना पड़ रहा है। वातावरण में कोहरा छाया हुआ है।

बिहार में पटना में सर्द मौसम का असर है। यहां पर हिमालय की ओर से बर्फीली हवाऐं चल रही हैं। सुबह के समय वातावरण में धुंध छाने से वाहन चालकों को हैडलाईट जलाकर अपने वाहन चलाने पड़े। तो दूसरी ओर रेल यातायात और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कल के बाद न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है वहीं, 10 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। देशभर में सर्द मौसम का असर गहराने से सुबह के समय स्कूल जाने वाले और प्राथमिक शालाओं में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है।

 

इस कारण मिलेगी दिल्ली को प्रदूषण से निजात

घना कोहरा रेलों के लिए बना रूकावट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -