बागमती नदी का तटबंध टूटा, बाढ़ से लोग बेहाल
बागमती नदी का तटबंध टूटा, बाढ़ से लोग बेहाल
Share:

मुजफ्फरपुर। रून्नीसैदपुर के इब्राहिमपुर - भादाडीह में बागमती नदी का बायां तटबंध टूट गया। इससे जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई। तटबंध टूटने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र के समीप औराई प्रखंड और रून्नीसैयदपुर पंचायतों में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया। माना जा रहा है कि, बाढ़ से हालात गंभीर हो सकते हैं। बागमती प्रमंडल के रून्नीसैदपुर के कार्यपालक अभियंता ने बाढ़ की जानकारी देकर अलर्ट जारी कर दिया है।

यदि कार्यपालक अभियंता की मानें तो नेपाल के करमहिया में बराज से पानी छोड़ने पर प्रातः करीब 6 बजे के बाद बागमती के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई। गौरतलब है कि, बागमती का तटबंध चौथी बार टूटा है। नदी का पानी गांवों में दाखिल होने से खेतों में पकी हुई फसल का नुकसान हुआ है।

जिन लोगों ने जुलाई व अगस्त माह में बुआई की थी उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। खेतों में जमीन के नीचे की गई पैदावार खराब होने की संभावना है। बाढ़ से उपजे हालातों से निजात पाने के लिए कई लोगों ने ऊॅंचे स्थलों पर शरण ली हुई है।

बिहार ने केंद्र को 7,636 करोड़ का, बाढ़ राहत प्रस्ताव भेजा

पाकिस्तान में बारिश से 164 की मौत

बिहार ने बाढ़ से सीखा सबक, हर पंचायत को मिलेंगी पांच नाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -