![विवाह के मंडप में चली गोली, 2 की जिंदगी खत्म](https://media.newstracklive.com/uploads/other-news/crime-news/Nov/17/big_thumb/crime-16_5f23a8e942fe4.jpg)
प्रतापगढ़ : यहां एक विवाह के मंडप में गोली चलने के कारण कम से कम दो लोगों की दर्दनाक मौत होने की जानकारी मिली है। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां चली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में किया जबकि तीन अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में रहने वाले फिरोज के घर पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। विवाह समारोह में पास के रहने वाले मोहम्मद अहमद और उसके कुछ साथी भी शामिल हुये थे। बताया गया है कि शादी के कार्यक्रम के दौरान ही मोहम्मद अहमद और उसके साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने न केवल हथियार तान लिये वहीं बंदूक से गोलियां भी चलाना शुरू कर दी। गोली चलने से विवाह के मंडप में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।