प्लस साइज महिलाएं ऐसे छुपाये अपना बढ़ा हुआ टमी
प्लस साइज महिलाएं ऐसे छुपाये अपना बढ़ा हुआ टमी
Share:

आपका प्लस साइज फिगर है, तो भी बड़ी आसानी से आप खुद को स्मार्ट दिखा सकती हैं। टमी छिपाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखना है उसके बाद आपकी ये शिकायत भी दूर हो जायेगी। डार्क कलर्स के परिधान प्लस साइज पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। यदि आप चतुराई के साथ इसे कैरी करेंगी तो आपकी कमर के आकार पर किसी की नजर नहीं जाएगी और आप आकर्षक लगेंगी।

ड्रेस की रैपिंग स्टाइल से भी टमी को छिपाया जा सकता है। यदि अलग से कोई रैप ड्रेस के साथ एड किया जाए तो वह बुरा लगेगा, लेकिन ड्रेस के साथ इन-बिल्ट रैप इसे आकर्षक बनाएगा। ये ड्रेसेज ऑनलाइन साइट्स पर अवेलेबल हैं। प्लस साइज के लिए पेपलम को सबसे उपयुक्त माना जाता है। पेपलम आसानी से कमर की चौड़ाई को ढकने में काम लिया जाता है और इसमें टमी अलग से नजर नहीं आती।

यदि आपकी बांहें स्लिम हैं तो आप कट स्लीव्ड पेपलम पहन सकती हैं। इसके अलावा सामान्य पेपलम भी आप पर अच्छा लगेगा। प्लस साइज में बेल्ट काफी काम का हो सकता है और सामान्य रूप से यह हर तरह के परिधान पर अच्छा लग सकता है। साथ में क्लच व अन्य एसेसरीज कैरी कर आकर्षक दिख सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -