गणतंत्र दिवस में चंडीगढ़ के आठ वेंडर हो सकते है खास मेहमान, केंद्रीय मंत्रियों के साथ करेंगे डिनर
गणतंत्र दिवस में चंडीगढ़ के आठ वेंडर हो सकते है खास मेहमान, केंद्रीय मंत्रियों के साथ करेंगे डिनर
Share:

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के 8 वेंडर व उनके परिजन देश की विकास यात्रा को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देखने वाले है। इंडियन गवर्नमेंट ने उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया है। इतना ही नहीं इस बार वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 के साक्षी बनने वाले है। गवर्नमेंट की तरफ से उन्हें दिल्ली में शहीद स्मारक का दौरा करवाया जाने वाला है और उनके लिए तीन केंद्रीय मंत्री के साथ तालकटोरा स्टेडियम में डिनर भी आयोजित किया जाने वाला है।

इस पहल का उद्देश्य सरकार के जन भागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप, आम जनजीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में हिस्सा लेने का मौका प्रदान करना होगा। नगर निगम की तरफ से इस दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। 

स्टेट नोडल ऑफिसर विवेक त्रिवेदी ने कहा है कि पीएम स्वयं निधि योजना के तहत चंडीगढ़ नगर निगम ने लैंगिंग समानता का ध्यान रखते हुए 50 वेंडरों की सूची केंद्र को भेजी थी। मंत्रालय ने उनमें से 10 वेंडरों का चयन किया और इन्हें कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में निमंत्रण भी दिया गया है। हालांकि चयनित एक वेंडर की इस दौरान मौत हो गई और एक वेंडर के परिवार में किसी की मृत्यु हो गई, जिसकी वजह से वो जाने में असमर्थ हैं। 

अन्य आठ वेंडर अपने परिवार के साथ बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मंत्रालय की तरफ से विशेष अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 25 जनवरी को शहीद स्मारक का दौरा कराया जाएगा और फिर रात में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ ताल कटोरा स्टेडियम में डिनर आयोजित किया जाने वाला है। 26 जनवरी को वह परेड के साक्षी बनने वाले है। उन्हें लाने और ले जाने के साथ बैठने की भी खास व्यवस्था की गई है। 

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया है आमंत्रित: इस साल परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होने वाले है। परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड भी हिस्सा लेने वाले है। परेड सुबह साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होगी और लगभग 90 मिनट तक चलने वाली है। कर्तव्य पथ पर 77,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जिसमें से 42,000 आम जनता के लिए आरक्षित हैं। 

खास बात यह है कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तकरीबन 1700 से 1800 लाभार्थियों को विशेष अतिथि बनाया गया है। केंद्र की तरफ से बोला गया है कि यह मेहमान देश का गौरव हैं। यह प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, पीएम कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना का सर्वोत्तम इस्तेमाल करने वाले लोग शामिल हैं।

भारत मंडपम में प्रदर्शनी, चार एसएचजी को मिली राष्ट्रीय पहचान: नगर निगम की सहायता से शहर के सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) आजीविका के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाने का काम का रहे है। तीन जनवरी से 10 जनवरी के बीच दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चार सेल्फ हेल्प ग्रुप ने स्टॉल लगाया था। इसमें अर्पण अगरबत्ती, आरआरआर, वेस्ट मटेरियल उत्पाद और कैंडल मेकिंग वाले SHG शामिल रहे। 

स्टॉल को देश के कई प्रमुख लोगों ने देखा और कार्यों को बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। साथ ही 11 जनवरी को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार के बीच भी चंडीगढ़ के दो सेल्फ ग्रुप को भारत मंडपम में अपना स्टॉल लगाने का अवसर मिला। इसमें अर्पण और प्रारंभ थे। इन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और प्रगति के रास्ते खुले। शहर के कुछ चयनित वेंडर्स को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 देखने का मौका मिलने वाला है। यह बहुत अच्छी पहल है। कुछ दिन पहले भारत मंडपम में भी शहर के 4सेल्फ हेल्प ग्रुप ने प्रदर्शनी लगाई थी। इससे राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम हो गया। 

मर्सिडीज-बेंज की ये दो लग्जरी कारें 31 जनवरी को होंगी लॉन्च, किन फीचर्स से होंगी ये सुविधाएं? यहां जानिए

ADAS सिस्टम के साथ बाजार में उपलब्ध हैं ये 5 बेहतरीन कारें, देखें पूरी लिस्ट

कार के केबिन में मिलने वाले इन फीचर्स का इस्तेमाल जानकर आप हैरान रह जाएंगे, सिर्फ इशारों से होता है काम!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -