MP में दिखे विलुप्त प्रजाति के Egyptian गिद्ध, टॉनी उल्लू भी आए नजर
MP में दिखे विलुप्त प्रजाति के Egyptian गिद्ध, टॉनी उल्लू भी आए नजर
Share:

गुना: वन्य प्राणियों का गणना का काम चल रहा है। गणना के चलते रेंजर माधव सिंह सिकरवार को विलुप्त प्रजाति के सफेद गिद्ध एवं उल्लू देखने को मिले। फोटोज को रेंजर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। केदारनाथ के जंगल में सफेद गिद्धों का जोड़ा देखा गया। रेंजर माधव सिंह सिकरवार ने कहा, सफेद गिद्ध Egypt में पाए जाते हैं। इन्हें Egyptian Vulture बोला जाता है। सफेद गिद्ध अपनी प्रजाति के सबसे प्राचीन पक्षी हैं। इजिप्ट के अतिरिक्त सफेद गिद्ध उत्तर भारत, पाकिस्तान, नेपाल और पश्चिमी अफ्रीका में पाए जाते थे।

मिस्री गिद्ध लंबी दूरी निर्धारित करते हुए निरंतर उड़ सकते हैं। मगर अब सफेद गिद्धों की आबादी में रफ़्तार से गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते सफेद गिद्धों को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने संकटग्रस्त घोषित कर दिया है। वन विभाग को टॉनी उल्लू भी मिला है। गणना के चलते गुना के पहाड़ी क्षेत्र में उल्लू पाया गया जिसे टॉनी या टैनी उल्लू बोला जाता है। टैनी उल्लू सामान्य रूप से पश्चिमी साइबेरिया एवं यूरोप में पाया जाता है। टैनी उल्लू शारीरिक तौर पर गठीला एवं भूरे रंग का होता है जिसके निचले भाग में पीली धारियां होती हैं। शारीरिक आकार मध्यम होता है। 

टैनी उल्लू अपना घोंसला पेड़ की दरख्तों में या पहाड़ी क्षेत्रों में बनाते हैं, जहां उनके अंडों एवं बच्चों की शिकारियों से रक्षा हो पाती है। टैनी उल्लू का नाइट वीज़न बहुत आधुनिक होता है जो उन्हें शिकार करने में सहायता करता है। फॉरेस्ट रेंजर माधव सिंह सिकरवार ने कहा कि वन्य प्राणियों का गणना का कार्य चल रहा है। इस के चलते कई वन्य प्राणी जैसे लकड़बग्घा, लोमड़ी, सियार, हिरण, नीलगाय, पक्षी देखने को मिल रहे हैं। गुना में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां जंगल बहुत घने हैं। ऐसे शांत क्षेत्रों में विलुप्त हो चुके पक्षी भी देखने को मिल रहे हैं।  

भारत में इन जगहों पर अपने हनीमून ट्रिप को 10,000 रुपये में प्लान करें

भारत ने रचा इतिहास: बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड को हराकर जीता खिताब

लंदन नहीं... ये है भारत की सबसे खूबसूरत जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -