मीका के साथ नहीं दिखी होने वाली दुल्हनिया तो फैंस ने कह डाली ये बात
मीका के साथ नहीं दिखी होने वाली दुल्हनिया तो फैंस ने कह डाली ये बात
Share:

मीका सिंह की हमसफर आकांक्षा पुरी इस वक़्त अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एन्जॉय करती हुई दिखाई दी। मीका सिंह ने अपने स्वयंवर में जबसे आकांक्षा को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया है, तब से अभिनेत्री की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। लेकिन मीका सिंह के स्वयंवर को जीतने के उपरांत आकांक्षा पुरी कहां हैं और क्या कर रही हैं, क्या आपको मालूम है?

कहां हैं आकांक्षा पुरी?: बता दें कि इस बारें में हर कोई जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। चलिए बता ही देते हैं। मीका सिंह की हमसफर आकांक्षा पुरी दुबई में अपना टाइम एन्जॉय करती हुई दिखाई दी है। स्वयंवर जीतने के बाद आकांक्षा पुरी दुबई के लिए रवाना हो चुकी थी। 

दुबई में आकांक्षा घूमने गई हैं या फिर किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में, ये तो उनको ही मालूम होगा। लेकिन आकांक्षा जब से दुबई गई हैं, वे वहां से कई पोस्ट  साझा करके फैंस को अपनी अपडेट भी देने लगी है। लेटेस्ट पोस्ट में आकांक्षा बुर्ज खलीफा के सामने साइकिल के साथ पोज देती हुई नजर आई है। हालांकि, कुछ घंटों पहले आकांक्षा दुबई से मुंबई के लिए निकल गई है। यानी अब आपको मीका के साथ आकांक्षा भी नजर आ सकती है। 

स्टनिंग है आकांक्षा का लुक: नई पोस्ट में ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप ड्रेस में आकांक्षा सुपर स्टनिंग दिख रही है। उन्होंने व्हाइट सनग्लासेस के साथ अपने लुक  को पूरा कर रखा है। जिसके साथ साथ अलावा भी आकांक्षा ने दुबई की खूबसूरत लोकेशन पर मस्ती करते हुए अपनी तस्वीर और वीडियोज फैंस संग साझा कर दी है। हर पोस्ट में आकांक्षा सुपर हैप्पी नजर आ रही हैं। 

 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा अक्षय और भूमि की अपकमिंग मूवी का प्रचार

ऑरेंज ड्रेस में मौनी रॉय ने लगाई इंटरनेट पर आग, फैंस के छूट गए पसीने

लाइगर के लिए विजय ने खुद को किया ऐसे तैयार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -