क्या आप जानते है प्याज के ये अनमोल फायदे

क्या आप जानते है प्याज के ये अनमोल फायदे
Share:

प्याज बहुत ही उपयोगी सब्जी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह खून मे विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इसकी सब्जी बनाकर खाने से बुखार, कफ और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। 

पुराने जमाने में इजिप्शियन नियमित रूप से प्याज और लहसुन खाते थे। सल्फर की वजह से इनसे तीखी गंध आती है। सब्जियों में आलू के बाद सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी है प्याज। प्याज सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।

तो आइए जानते हैं प्याज के चमत्कारी गुणों के बारे में... 

1. आंखों के लिए भी यह बेहतरीन औषधि है। प्याज में केलिसनि और रायबोफ्लेविन विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। 

2. बाल झडने की परेशानी है तो प्यार आपके लिए बहुत लाभकारी है। गिरते हुए बालों की जगह पर प्याज का रस रगडने से बाल गिरना बंद हो जाएंगे। इसके अलावा बालों का लेप लगाने पर काले बाल आना शुरू हो जाते हैं। 

3. प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए काफी लाभकारी होते हैं। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो कच्चा प्याज रोजाना खाने में शामिल कर दें। 

4. यदि आप सर्दी, कफ या खराश जैसी समस्या के शिकार हैं तो प्याज का रस पीजिए। इसमें आप शहद या गुड मिलाकर पानी अधिक फायदेमंद साबित होगा।

5. अगर आपके घर में किसी को जोडो में दर्द रहता है। तो प्याज के रस की मालिश करने से आराम मिलेगा। प्याज के रस केा सरसों के तेल में मिलाकर उस जगह पर मालिश करने से आराम मिलता है। 

6. प्याज खाने से कैंसर सेल को बढने से रोकता है। इसमें सल्फर तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। यह सल्फर पेट, ब्रेस्ट, फेफडे प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। 

7. प्याज और अदरक का रस अस्थमा के रोगियों के लिए अच्छा होता है। प्याज खाने से खून पतला होता है और लिवर की बीमारियों के लिए अच्छा माना जाता है। 

8. अगर पथरी की समस्या से है तो प्याज आपके लिए बहुत लाभकारी है। प्याज के रस को चीनी में मिलाकर उसका शरबत बना लें इसे पीने से पथरी परेशानी से राहत मिलेगी।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -