क्या सरदार पटेल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे जवाहरलाल नेहरू ?
क्या सरदार पटेल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे जवाहरलाल नेहरू ?
Share:

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यह चर्चा हमेशा होती रहती है कि क्या पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए थे?  ऐसे में आज नेहरू की जयंती पर जानते हैं कि क्या सही में इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है ये तथ्य सच है या फिर यह बात बेबुनियाद है. 

 

दरअसल, अक्सर ये बात उठती रहती है कि पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू, देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल के अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं गए थे. साथ ही ये भी कहा जाता है कि उस समय नेहरू ने पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने से इंकार कर दिया था. इस तथ्य को लेकर नेहरू की जमकर आलोचना की जाती है और सोशल मीडिया पर कहीं ना कहीं इसे साझा किया जाता है. इस तथ्य पर कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये तथ्य सरासर गलत हैं. लेकिन, हकीकत ये है कि सरदार पटेल के अंतिम संस्कार में नेहरू के साथ राजेंद्र प्रसाद भी शामिल हुए थे. एक बार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर एक लेख भी लिखा था, जिसमें कुछ पुस्तकों के स्क्रीन शॉट शेयर किए थे. 

 

इन पुस्तकों में बताया गया है कि लौह पुरुष के अंतिम संस्कार में नेहरु भी शामिल हुए थे. इसके अलावा इंटरनेट पर कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि सरदार पटेल के अंतिम संस्कार में नेहरू जी पहुंचे थे. दिग्विजय सिंह की वेबसाइट पर लिखे गए इस आर्टिकल में पूर्व पीएम मोरारजी देसाई की ऑटोबायोग्राफी ‘द स्टोरी ऑफ माय लाइफ’ के वॉल्यूम-1 के पेज नंबर 271 के हवाले से बताया गया है कि नेहरू, सरदार पटेल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. हालाँकि, उन्होंने राजेंद्र प्रसाद को इसमें शामिल होने से इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि नेहरू के अनुसार एक राष्ट्रपति का मंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होना सही नहीं था, लेकिन फिर भी राजेंद्र प्रसाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. 

खाद्य और सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण अक्टूबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति में वृद्धि

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

राष्ट्रीय कुश्ती में वापसी पर गीता फोगाट ने जीता रजत

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -