जानिये, किस दान पात्र में मिले हीरे के नेकलेस ?
जानिये, किस दान पात्र में मिले हीरे के नेकलेस ?
Share:

शिरडी ​: शिरडी में श्री सांई बाबा मंदिर के दान पात्र से पहली बार बड़े पैमाने पर गुप्त दान मिला है। दरअसल इन दानपात्रों से ट्रस्ट के सदस्यों और मंदिर प्रबंधन को हीरे के दो नेकलेस मिले हैं। हीरे के इन नेकलेस की कीमत 92 लाख रूपए बताई गई है। ट्रस्ट द्वारा यह कहा गया है कि मंदिर के आभूषण के तौर पर बड़े पैमाने पर गुप्त दान मिला है। इस मामले में अकाउंट डिपार्टमेंट के कर्मचारी दिलीप जिर्प ने कहा कि बीते वर्ष मंदिर को 223 हीरे, मोती और रत्न दान में प्राप्त हुए।

इन सभी की कीमत करीब 1 करोड़ रूपए से अधिक बताई गई है। मंदिर का यह दान पात्र जब खोला गया तो इसमें रूपयों, सिक्कों क अलावा आभूषण भी मिले। हालांकि आभूषणों का मिलना कोई नई बात नहीं है। मगर हीरे के नेकलेस मिलने से सभी ने आश्चर्य व्यक्त किया है। इस गुप्त दान की सराहना की जा रही है। इसमें हीरे के दो नेकलेस भी मिले हैं।

विभिन्न देशों की मुद्रा भी इस दौरान मिली है। श्री सांई बाबा के श्रद्धालु कई क्षेत्रों में फैले हैं। जहां पर बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु बड़े पैमाने पर नकदी और ज्वेलरी दान पात्र में समर्पित कर देते हैं। मुंबई के ज्वेलर नरेश मेहता ने कहा है कि नेकलेस में से एक नेकलेस 6.67 कैरेट का है तो दूसरा 2.5 कैरेट का है। दोनों ही नेकलेस की कीमत 92 लाख रूपए बताई गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -