झारखंड में हुआ दिल्ली की 'श्रद्धा' जैसा कत्ल, मामला जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
झारखंड में हुआ दिल्ली की 'श्रद्धा' जैसा कत्ल, मामला जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Share:

रांची: दिल्ली के श्रद्धा हत्या मामले के बाद झारखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार को एक शख्स ने अपनी मंगेतर के सीने में 25 बार चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 5 महीने पहले ही दोनों ने शादी का निर्णय लिया था, मगर सारे सपने पल भर में बिखर गए। लड़की के क़त्ल की जघन्य वारदात सिमडेगा जिले के सरुडा गांव में हुई। बसिया थाना इलाके में आने वाले इस गांव में सोमवार शाम अपराधी अरविंद कुजूर ने मंगेतर जेनेविभा तिर्की, निवासी कुरडेग का क़त्ल कर दिया। घटना से गांव व आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। 

मृतका जेनेविभा सदर चिकित्सालय सिमडेगा में जीएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वह बीते डेढ़ महीने से सरुडा में रहने वाली रिश्तेदार तीजन एक्का के घर में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, 5 महीने पहले ही उसकी सगाई अरविंद कुजूर के साथ हुई थी। वह जेनेविभा से मिलने अक्सर सरुडा आता था। सोमवार को भी वह शाम लगभग 4 बजे जेनेविभा से मिलने एक्का के घर पहुंचा था। 

अरविंद ने एक्का के घर पहुंचते ही जेनेविभा पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके सीने में अरविंद ने एक के पश्चात् 25 बार हमले किए तथा वहां से फरार हो गया। जेनेविभा के चिल्लाने की आवाज सुनकर तीजन एक्का पहुंचीं तथा उसे बीच बचाव की कोशिश की, इस के चलते तीजन के भी हाथ में चोटें आ गईं। गंभीर हालत में जेनेविभा को बसिया के चिकित्सालय ले जाया गया, मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसिया पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर चिकित्सालय गुमला भेजा। जेनेविभा के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पहले भी अपराधी अरविंद मंगेतर के साथ विवाद और पिटाई करता रहता था। जेनेविभाग के माता पिता की उसके बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। उसका पालन पोषण बड़े पिता ने किया था। उसकी नृशंस हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

श्रद्धा की हत्या पर आया नरोत्तम मिश्रा का बयान, राहुल-केजरीवाल पर फूटा गुस्सा

'बिहार की तर्ज पर यूपी में भी हो शराबबंदी..', ओमप्रकाश राजभर की मांग

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बाल दिवस पर बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -