एंबुलेंस बनकर दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी डॉन की कार
एंबुलेंस बनकर दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी डॉन की कार
Share:

नई दिल्ली : जिस कार में कभी अंडरवर्ल्ड डॉन बैठकर मुंबई की सड़कों का नजारा लेता था, अब उसे एंबुलेंस बनाया जा रहा है। दाउद इब्राहिम की हुंडई एक्सेंट कार को एंबुलेंस की शक्ल दी जा रही है। जल्द ही ये दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती दिखेगी। कुछ दिनों पहले दाउद के दिल्ली स्थित होटल दिल्ली जायका समेत कई चीजों की नीलामी हुई थी। जिसमें दाउद के कार को अखिल भारतीय महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने खरीदा था।

इसी कार को वो दिल्ली की जनता को मॉडिफाई करके समर्पित करना चाहते है। 9 दिसंबर को हुई नीलामी में चक्रपाणि ने यह कार 3,20,000 में खरीदी थी। हांलाकि जब उन्होने कार खरीदी थी तब उन्होने कहा था कि वो इस कार को जला देंगे। चक्रपाणि ने एबुलेंस बनाए जाने की यह जानकारी अपने इटावा आवास से दी।

चक्रपाणि का कहना है कि हमने यह कार खरीदी ही इसलिए थी ताकि दाउद को पता चले कि उसकी कोई हैसियत नही है। हमें उससे डरने की जरुरत नही है। चक्रपाणि ने बताया कि कार खरीदे जाने के बाद से उन्हें दाउद गैंग से धमकियां भी मिल रही है। जिसके खिलाफ उन्होने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन वो किसी से नही डरते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -