नेल पॉलिश लगाने पर देवबंद ने महिला के खिलाफ जारी किया फतवा
नेल पॉलिश लगाने पर देवबंद ने महिला के खिलाफ जारी किया फतवा
Share:

नई दिल्ली। दारुल उलूम देवबंद कई मसलों पर फतवा जारी करता रहता है। कभी किसी महिला की किसी ड्रेस को लेकर, तो कभी किसी फोटो को लेकर देवबंद से फतवे जारी होते हैं, जो आम आदमी को सकते में ला देते हैं। अभी 21 अक्टूबर को ही दारुल उलूम ​देवबंद ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं की फोटो अपलोड करने को लेकर फतवा जारी किया था। देवबंद ने अपने फतवे में इस तरह फोटो अपलोड करने को नाजायज करार दिया था।

उत्तर प्रदेश: तालाब में नहाने गई 4 बच्चियों की डूबने से मौत

जानकारी के अनुसार, अब देवबंद ने केवल नेल पॉलिश लगाने को लेकर एक महिला के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। दारुल उलूम देवबंद ने सोमवार को इस महिला के खिलाफ फतवा जारी किया। फतवे में कहा गया है कि इस्लाम में महिलाओं का नाखून काटना और नेल पॉलिश लगाना हराम है। देवबंद के मुफ्ती इशरार गौरा ने कहा कि इस्लाम में नेल पॉलिश लगाना हराम हैं, हां महिलाएं अपने नाखूनों पर मेहंदी लगा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मेहंदी लगाने की इजाजत है, लेकिन नेल पॉलिश लगाने की नहीं। इससे पहले भी देवबंद महिलाओं की कई आदतों को लेकर फतवा जारी कर चुका है। 

उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बचाव दल ने 400 लोगों को सुरक्षित निकाला

बता दें कि अभी हाल ही में देवबंद ने एक फतवा जारी कर महिलाओं द्वारा आईब्रो बनवाने को भी नाजायज करार दिया था। सात अक्टूबर को दिए गए इस फतवे में देवबंद ने कहा था कि मुस्लिम महिलाओं का बाल कटवाना और आईब्रो बनवाना इस्लाम के खिलाफ है। इस्लाम इस तरह के मेकअप की इजाजत नहीं देता है। 

खबरें और भी

विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत मुश्किल, कांग्रेस दे रही कड़ी चुनौती

आजम खान ने भी किया योगी की मूर्ति योजना का समर्थन, बोले सरदार पटेल से भी ऊँची हो मूर्ति

छत्तीसगढ़ चुनाव: इस भाजपा प्रत्याशी ने लोन पर खरीदें हैं तीन मोबाइल फ़ोन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -