माल्या को लेकर गैरजमानती वारंट जारी
माल्या को लेकर गैरजमानती वारंट जारी
Share:

नई दिल्ली : बैंकों के 9 हजार करोड़ रूपए नहीं चुकाने और विदेश चले जाने के आरोप झेल रहे बियर किंग और उद्योगपति विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि सरकार उन्हें भारत लाने के प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक वे भारत नहीं आए हैं। दरअसल पटियाला हाउस कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि माल्या न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

इस मामले में न्यायालय पहले ही विदेश मंत्रालय से कह चुका है कि सरकार माल्या को लेकर वारंट जारी करे। विजय माल्या न्यायालय में हाजिर नहीं हो पा रहा है। उनकी पेशी के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। विजय माल्या के वकील ने न्यायालय से कहा कि उनके मुवक्किल देश लौटने की स्थिति में नहीं हैं।

मुंबई उच्च न्यायालय भी माल्या को भगोड़ा बता चुका है। दूसरी ओर माल्या की संपत्तियों की निलामी की कार्रवाई की जा रही है। मगर इसके बाद भी माल्या नहीं आ रहे हैं माल्या को लेकर कहा गया है कि वे विदेश से भारत आना चाहते हैं लेकिन उनके पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -