'कांग्रेस के इरादे नेक नहीं है, अब ये खुलकर सबके सामने आ गए हैं', सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर बोले PM मोदी
'कांग्रेस के इरादे नेक नहीं है, अब ये खुलकर सबके सामने आ गए हैं', सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर बोले PM मोदी
Share:

सरगुजा: बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे नेक नहीं है। अब उनके खतरनाक इरादे खुलकर सबके सामने आ गए हैं। इसलिए अब वे इंहेरिटेंस टैक्स की बात कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इरादे नेक नहीं है, संविधान एवं सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस की नजर आपकी कमाई, आपके मकान, दुकान, खेत एवं खलिहान पर भी है। कांग्रेस के शहजादे ने बताया कि ये देश के हर घर, हर अलमारी और हर परिवार की संपत्ति का एक्सरे करेंगे। हमारी माताओं एवं बहनों के पास जो थोड़ा बहुत स्त्रीधन है, गहने तथा  जेवर हैं, कांग्रेस उनकी भी जांच कराएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां सरगुजा में हमारी आदिवासी मां एवं बहनें हंसुली पहनती हैं, मंगलसूत्र पहनती हैं। कांग्रेस ये सब आपसे छीनकर समान बांटेंगे। अब आपको मालूम है ना किसको देंगे। आपसे लूटकर किसके देंगे। मुझे कहने की आवश्यकता है क्या? क्या आप ये पाप करने देंगे? कांग्रेस बोलती है कि सत्ता में आने के पश्चात् वो एक के बाद एक क्रांतिकारी कदम उठाएगी। अरे ये सपने मत देखो। देश की जनता आपको ऐसा मौका नहीं देगी। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार उन्होंने कुछ वक़्त पहले बोला था कि हमारा देश का मिडिल क्लास है, उन पर अधिक टैक्स लगना चाहिए। इन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे गए हैं। उन्होंने कहा है कि आपकी संपत्ति पर इंहेरिटेंस टैक्स (विरासत टैक्स) लगाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि ये नहीं चाहते कि आपने अपनी मेहनत से जो संपत्ति जुटाई है, वो आपके बच्चों को मिले। वो नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें। इस पार्टी पर अर्बन नक्सल का कब्जा है। ये आपके दुकान एवं मकान सब छीन लेंगे। कांग्रेस आपके माता-पिता की विरासत छीन लेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मंत्र है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको अधिक टैक्स से मार देगी और जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो आप पर विरासत टैक्स का बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें। मोदी ने कहा कि आपको पता है ना कांग्रेस ये सब छीनकर किसे देगी? आपको पता है ना आपसे लूटकर इसे किसे दिया जाएगा? मुझे बोलने की आवश्यकता नहीं है। किन्तु क्या आप ये पाप करने देंगे? लेकिन कांग्रेस को पता नहीं है कि उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। जनता उन्हें ये मौका नहीं देगी। 

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा कि आज पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का मकसद स्पष्ट कर दिया है। सबसे पहले उनके घोषणापत्र में 'सर्वेक्षण' का जिक्र, मनमोहन सिंह की बात पुराना बयान जो कांग्रेस की विरासत है - कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, और अब सैम पित्रोदा की अमेरिका का हवाला देते हुए टिप्पणी कि धन के वितरण पर विचार-विमर्श होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो बनाने में सैम पित्रोदा की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब मोदीजी ने ये मुद्दा उठाया तो पूरी कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बैकफुट पर आ गए।मैं मानता हूं कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र से इस बात को वापस लेगी। सैम पित्रोदा के बयान को देश की जनता गंभीरता से ले। 

इंदौर से गिरफ्तार हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 बदमाश, कई हथियार हुए बरामद

शादी वाले दिन उठी दुल्हन की अर्थी, घर में मचा कोहराम

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा, रोड़ा बन रहे साले को उतार दिया मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -