GST पर कांग्रेस ने रखा सकारात्मक रूख
GST पर कांग्रेस ने रखा सकारात्मक रूख
Share:

नई दिल्ली : गुड्स एंड सर्विस टैक्स विधेयक को लेकर समाधान निकालने के लिए सरकार के साथ पहली बार चर्चा के बाद कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। केंद्र द्वारा विधेयक को सांसद के मौजूदा सत्र में पारित करवाने की बात कही गई। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि पीछे हटने का तो सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस की तीन मांग ना तो राजनीतिक है और न ही पक्षपातपूर्ण।

उनका कहना था कि इस बात की संभावना है कि सरकार ने उनकी परेशानी सुनी मगर हम सरकार के गुण - दोष को सुन रहे हैं। कांग्रेस का यह भी मानना था कि जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था का चालक होने वाला है। जीएसटी के लिए आनंद शर्मा ने एक सकारात्मक माहौल पैदा करने को जरूरत बताया।

उन्होंने कहा कि इस पर सकारात्मक तरीके से विपक्ष अपना रूख रखेगा। इसके प्रावधानों को सुनने की जरूरत है। आनंद शर्मा ने जीएसटी को भारतीय आर्थिक पक्ष के लिए मजबूती का आधार प्रदान करने वाला बताया। उनका कहना था कि यह बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की मांगों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -