style="text-align: justify;">
उत्तर प्रदेश / लखनऊ : बीन मौसम बारिश से परेसान किसानो पर कुदरत के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार सितम ढा रही है। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसल के लिए मिलने वाले मुआवजे में कई प्रकार की कमियां सामने आ रही हैं। कम राशि का चेक देने के बाद अब सरकार के चेक बाउंस होने लग गए है।
मथुरा के कई किसानों को यूपी सरकार की ओर से ऐसे चेक दिए गए जो बैंक में कैश कराते वक्त बाउंस हो गए। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ मुआवजे के नाम पर मजाक हो चुका है। राज्य सरकार ने फसल बर्बाद होने पर फैजाबाद के किसानों को मुआवजे के तौर पर 75 रुपए का चेक भेजा था। कुछ अति भाग्यशाली किसानों को 100, 125, 150 और 230 रुपये के चेक हासिल हुए थे। वहीं, बांदा के किसानों को 600 से 700 रुपए का चेक दिया गया था।